SHRI PAL SINGH

An Enterpreneur With Kind Heart

Blog

भारत के विषय में रोचक तथ्य एवं जानकारियाँ

———— भारत के विषय में रोचक तथ्य एवं जानकारियाँ (Compiled By Shri MAY,2022)——–

Source: – Internet (OneIndia.com & firstcry.com)

भौगोलिक तथ्य

  • भारत क्षेत्रफल में दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो 32,87,590 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • भारत की आबादी 1.3 बिलियन (अरब) है और यह दूसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश है।
  • कर्क रेखा हमारे देश के बीच से होकर गुजरती है।
  • चिल्का भारत की सबसे बड़ी झील है।
  • मासिनराम भारत की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह है। यहाँ हर साल औसतन लगभग 11,872 मिलीमीटर बारिश होती है।
  • पूरी तरह भारत से बहने वाली सबसे लंबी नदी गंगा है, जो 2525 किलोमीटर की लंबाई में बहती है।
  • भारत में सबसे ठंडी जगह द्रास है, जो लद्दाख के पश्चिमी भाग में स्थित है।
  • कंचनजंगा, 8586 मीटर की ऊँचाई के साथ, भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है।
  • भारत में सबसे बड़े राज्य और सबसे छोटे राज्य क्रमशः राजस्थान और गोवा हैं।
  • जबकि भारत का उच्चतम बिंदु कंचनजंगा है, भारत का सबसे निचला बिंदु कुट्टनाड है।

सांस्कृतिक तथ्य

  • भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है, जो लगभग 4,500 वर्षों से चली आ रही है।
  • भारत विश्व के दो सबसे लोकप्रिय धर्मों हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के साथ ही सिख और जैन धर्म का भी उद्गम स्थान है । देश की कुल आबादी के लगभग 79 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदू हैं।
  • भारत के लगभग हर राज्य की अपनी अलग बोली या भाषा है। भारतीय संविधान में 22 अनुसूचित भाषाओं की सूची है।
  • यहाँ प्रत्येक राज्य में पहनावे की एक अलग शैली है। साड़ियों से लेकर लहंगा, कुर्ता-पायजामा, सलवार, लुंगी तक भारत में अनेक तरह की वेशभूषा पाई जाती है।
  • भारत में कत्थक, भरतनाट्यम, कथकली, कुचिपुड़ी, ओडिसी और मणिपुरी जैसे कई शास्त्रीय नृत्यों के प्रकार हैं।
  • आगरा में स्थित ताज महल दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
  • तमिलनाडु का श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भारत का सबसे बड़ा मंदिर (156 एकड़) है।
  • भारत में अनेक देशों की संस्कृतियों का समागम हुआ था और इसलिए यहाँ की स्थापत्य कला, चित्रकारी इत्यादि में मुगल, पुर्तगाली, फ्रांसीसी, ब्रिटिश संस्कृति का प्रभाव है।
  • हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में प्रति 12 वर्ष में होने वाला कुंभ मेले के नाम ‘एक जगह पर एकत्रित होने वाले सबसे बड़े जनसमूह’ का रिकॉर्ड है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य का वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे शहरों में से एक है।

ऐतिहासिक तथ्य

  • भारत में 8000 वर्षों से भी अधिक साल पहले विख्यात सिंधु घाटी सभ्यता विकसित हुई थी ।
  • भारत के विषय में एक अच्छी शांतिपूर्ण बात ये है कि हमने अपने इतिहास में किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया।
  • दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय लगभग 700 ईसा पूर्व में भारत में स्थापित किया गया था।
  • भारत की सबसे पुरानी और सबसे समृद्ध भाषा संस्कृत दुनिया की सभी भाषाओं की जननी है।
  • ऋग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद और सामवेद विश्व के सबसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में से एक हैं।
  • प्राचीन विश्व के सबसे बड़े नगरों में से एक पाटलिपुत्र भारत के मगध राज्य की राजधानी थी।
  • विश्वविजय पर निकले सिकंदर की सेना भारत में प्रवेश करने के बाद वापस लौट गई क्योंकि वे मगध के नंद साम्राज्य की शक्तिशाली सेना से डर गई थी ।
  • भारत ने गणित के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। बीजगणित (अल्जेब्रा), कलन (कैलकुलस) और त्रिकोणमिति (ट्रिगोनोमेट्री) जैसी शाखाओं की खोज यहीं हुई। शून्य का आविष्कार आर्यभट्ट ने किया था। 100 ईसा पूर्व में, दशमलव प्रणाली का आविष्कार भी भारत में किया गया था।
  • भारतीय विद्वान बौधायन ने पाई के मूल्य की गणना की थी ।
  • आयुर्वेद, जो चिकित्सा विज्ञान की शुरुआत थी, भारत में विकसित हुआ था ।

प्राणियों के बारे में तथ्य

  • भारत में करीब 500 वन्यजीव अभयारण्य हैं।
  • पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट और भारत-बर्मा सीमा जैव विविधता के लिए तीन प्रमुख स्थान हैं।
  • एशियाई हाथी, बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, मगर मगरमच्छ, गंगा डॉल्फिन भारत में पाई जाने वाली कुछ लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।
  • भारत सुंदर पक्षियों की लगभग 1300 प्रजातियों का घर है।
  • बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है।
  • मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलजीव है।
  • हिमालयन नीली भेड़ केवल भारत में पाई जाती है।
  • भारत में भेड़ों की सबसे ज्यादा (75,000,000) आबादी है, इस मामले में भारत न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर है।
  • सर्दियों में भारत दुनिया भर के लाखों प्रवासी पक्षियों का घर होता है।

भारतीय मुद्रा के बारे में तथ्य

  • भारतीय मुद्रा के प्रत्येक नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर होती है।
  • हर भारतीय नोट पर एक तरफ 15 भाषाओं में और दूसरी तरफ हिंदी और अंग्रेजी में नोट के संबंध में जानकारी होती है।
  • भारतीय नोट के निर्माण में कागज के लिए कपास, गुलमेहंदी, टेक्सटाइल फाइबर इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
  • बाकि सभी नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाते हैं लेकिन एक रुपए का नोट भारत सरकार जारी करती है।
  • एक रूपए के नोट को छोड़कर सभी नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
  • भारत-पाकिस्तान विभाजन के कुछ समय बाद तक, पाकिस्तान ने भारतीय रुपए के नोटों का उपयोग तब तक किया जब तक उन्होंने स्वयं की मुद्रा नहीं छाप ली ।
  • हमारे पास अभी 5,000 और 10,000 रुपए के नोट नहीं हैं, लेकिन 1954 और 1978 के बीच ये प्रचलन में थे।
  • प्रत्येक नोट पर भारत के किसी स्थल, जीव, स्मारक या प्रतीक का चित्रण होता है।
  • एक क्षतिग्रस्त या फटे नोट का स्थानीय बैंकों में आदान-प्रदान किया जा सकता है।
  • धन को नष्ट करना कानून द्वारा दंडनीय अपराध है।

खेलों के बारे में तथ्य

  • भारत में हॉकी, क्रिकेट, टेनिस, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और मुक्केबाजी सबसे लोकप्रिय खेलों की श्रेणी में आते हैं।
  • शतरंज, पोलो, स्नूकर, कबड्डी, खो-खो, लूडो, सांप-सीढ़ी और ताश जैसे खेलों की शुरुआत का श्रेय भारत को जाता है।
  • युद्ध कला या आत्मरक्षा के खेलों की शुरुआत भी भारत में हुई थी ।
  • भारत ने पहली बार 1900 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।
  • भारत ने ओलंपिक खेलों में 28 पदक जीते हैं, जिनमें हॉकी के 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
  • हॉकी के जादूगर कहलाने वाले महान ध्यानचंद को हिटलर ने जर्मन सेना में फील्ड मार्शल के पद का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और भारतीय टीम का 1936 के बर्लिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में नेतृत्व किया।
  • भारत ने अब तक 2 बार क्रिकेट विश्व कप जीता है।
  • भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सचिन तेंदुलकर देश के पहले खिलाड़ी हैं।
  • प्रति वर्ष ध्यानचंद की जन्म तिथि, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य सम्मान खेलों के क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार व सम्मान हैं।

संगीत के बारे में तथ्य

  • मध्य प्रदेश के भीमबेटका में 30,000 साल पुरानी पुरापाषाण और नवपाषाणकालीन गुफा चित्रों में संगीत वाद्ययंत्र और नृत्य का चित्रण है ।
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत के दो प्रकार हैं, हिन्दुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत, जिसमें कर्नाटक संगीत, इस विधा के सबसे पुराने शास्त्रीय रूपों में से एक है।
  • भारतीय संगीत राग आधारित है और इसमें 630 से अधिक राग हैं।
  • सारंगी, वीणा, सितार, तानपुरा, पखावज, तबला, सरोद, जलतरंग, शहनाई, मृदंगम, शहनाई आदि भारतीय संगीत के प्रमुख वाद्य हैं।
  • यहाँ हर राज्य का एक अलग तरह का लोक संगीत है। जैसे, गुजरात से गरबा, बंगाल से बाऊल और महाराष्ट्र से लावणी हैं।
  • पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर द्वारा 1901 में लाहौर में स्थापित गंधर्व महाविद्यालय भारत का पहला संगीत विद्यालय था।
  • सरोद, तबला और वीणा पूरी तरह से भारत में बनाए गए वाद्य यंत्र हैं।
  • बागेश्वरी क़मर भारत की पहली और एकमात्र महिला शहनाई वादक हैं ।
  • बंजारन भारत का पहला लोक एल्बम था जिसमें गुजरात और राजस्थान के लोक गीत शामिल थे।
  • राष्ट्रगान ‘जान गण मन’ रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था और कोलकाता में एक रैली में पहली बार गाया गया था।

त्योहारों के बारे में तथ्य

  • दिवाली रोशनी का त्योहार है। यह राम द्वारा रावण को मारने के बाद सीता को लेकर अयोध्या वापस लौटने की याद में मनाया जाता है।
  • होली रंगों का त्योहार है, और यह हिंदू कैलेंडर में नए साल की शुरुआत का प्रतीक है।
  • भारत का सबसे लोकप्रिय इस्लामी त्योहार ईद है। यह रमजान के पवित्र महीने के अंत को दर्शाता है।
  • 9 दिनों तक मनाया जाने वाला नवरात्रि/दुर्गा पूजा का त्योहार और दशहरा बुराई पर अच्छी की जीत के प्रतीक हैं। गुजरात नवरात्रि और कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के आगमन के आनंद में मनाई जाती है। इसका उत्सव विशेषकर मुंबई में सबसे ज्यादा होता है।
  • ओणम एक फसल उत्सव है, जो केरल के लोगों के लिए विशेष है।
  • एक और लोकप्रिय त्योहार जन्माष्टमी है जो भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव होता है।
  • पोंगल तमिलनाडु का नया साल है और फसल का त्योहार है।
  • फसल के समय की शुरूआत को चिह्नित करने के लिए सिख बैसाखी मनाते हैं।
  • करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जिसमें उत्तर भारत की हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और प्रार्थना करती हैं।

भारतीय आहार के बारे में तथ्य

  • भारत दुनिया में सबसे अधिक मसालों का उत्पादन करता है।
  • चाय भारत का सबसे लोकप्रिय पेय है।
  • चावल और गेहूँ भारत के प्रमुख अनाज हैं ।
  • आलू, टमाटर और मिर्च जैसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थ मूल रूप से भारतीय नहीं थे और इन्हें पुर्तगाली हमारे देश में लाए।
  • दुनिया की सबसे तेज मिर्च, भूत जोलोकिया, भारत के पूर्वी राज्यों में उगाई जाती है।
  • चिकन दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कश्मीर में सर्वाधिक लोकप्रिय मांसाहारी आहार है वहीं पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा जैसे तटीय क्षेत्रों में मछली का सर्वाधिक उत्पादन और सेवन होता है।
  • गन्ने के रस से चीनी बनाने का काम भारत में शुरू हुआ था।
  • फलों के राजा आम का विश्व में सबसे अधिक उत्पादन और निर्यात भारत से होता है।
  • रसगुल्ला, संदेश जैसी मिठाइयां पश्चिम बंगाल की पहचान हैं।
  • तमिलनाडु का पोंगल, कर्नाटक का बीसी बेले भात और पुलियोगारे, महाराष्ट्र की पुरण पोली और श्रीखंड, गुजरात का उंधियो, राजस्थान की दाल बाटी, बिहार का लिट्टी चोखा, पंजाब के छोले-भटूरे और दिल्ली की चाट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं ।

अन्य दिलचस्प तथ्य

  • भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है।
  • भारत का दुनिया में सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है।
  • भारत में दुनिया का पाँचवां सबसे बड़ा रेलवे लाइन नेटवर्क है।
  • कहा जाता है कि कुंभ मेला अंतरिक्ष से दिखाई देता है।
  • शैम्पू करने की अवधारणा भारत में शुरू हुई।
  • भारतीय वैज्ञानिकों ने सबसे पहले चंद्रमा पर पानी की खोज की थी।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी अंग्रेजी बोलने वाली आबादी भारतीयों की है।
  • भारत में शाकाहारी लोगों की सबसे बड़ी संख्या है, कुल आबादी का 31% शाकाहारी है।
  • भारत वह स्थान भी है, जहाँ पहले हीरे का खनन किया गया था।
  • भारत पीपीपी (पब्लिक प्रॉविडेंट पार्टनरशिप) पद्धति का उपयोग करके दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

हिन्‍दुस्‍तान से जुड़े 40 रोचक तथ्‍य पढ़ें:–

‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति
‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी। अधिकारिक संस्कृत नाम हिंदुस्तान का ‘भारत गणराज्य’ है। जिसे आज लोग केवल ‘भारत’ ही कहते हैं।

कितना बड़ा है भारत
भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।

भारत में करोड़ो करोड़पति
भारत में करोड़ो करोड़पति हैं लेकिन भारत में अमीर-गरीब के बीच में काफी अंतर है जिसके कारण यहां गरीबी ज्यादा है।

कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं
भाषा: भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है। सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है

भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत विश्व का 24वां देश हैं जहां सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत में 22 राज्य हैं जहां हिंदी और अंग्रेजी मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

विश्वविद्यालय
700 ईसा पूर्व में भारत का पहला विश्वविद्यालय तक्षिला खुला था जिसमें से पढ़े हुए हजारों छात्रों ने विश्व के कोने-कोने में देश की खुशबू फैलायी।

सबसे बड़ी डाक व्यवस्था
विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।

वाराणसी
देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।

आगरा का ताजमहल
आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।

सबसे बड़ी रोड नेटवर्क
विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भारत के ही पास है जो कि 1.9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।

शतरंज
शतरंज जिसे के Chess कहते हैं उसका अविष्कार भारत में ही हुआ था।इसे ‘चतुरंग संस्कृत’ के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है ‘एक सेना के चार सदस्य’।

हीरा
हीरा: साल 1986 तक भारत अकेला विश्व का देश था जहां अधिकारिक रूप से हीरा पाया जाता था।

निर्यात
हजारों सालों से भारत कपड़े को निर्यात कर रहा है इसके अलावा स्टील, कृषि वस्तुओं, और इस तरह की तकनीक या चिकित्सा से जु़ड़ी चीजों को भी वह निर्यात करता है।

आयु वर्ग
भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग 25 साल से छोटे हैं तो वहीं 65 प्रतिशत लोग 35 साल से छोटे हैं। भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा लोग जल्द ही जवान होते हैं।

सबसे पुरानी सभ्‍यता
भारत की सभ्‍यता विश्‍व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्‍व के कई प्राचीनम स्‍थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्‍य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।

सबसे बड़ी फिल्‍म इंडस्‍ट्री
विश्‍व की सबसे बड़ी फिल्‍म इंडस्‍ट्री भारत में हैं। ज्‍यादा फिल्‍में बॉलीवुड में बनती हैं, देश के अन्‍य कई स्‍टूडियों में भी फिल्‍मों का निर्माण होता है।

पवित्र कृतियां
500 से 2000 तक के वैदिक शास्‍त्रों का लेखन पंजाब क्षेत्र में किया गया।

जीरो का निर्माण
गणित में सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण नंबर ‘जीरो’ की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।

सबसे बड़ा मॉन्‍टेसरी स्‍कूल
भारत में ही विश्‍व का सबसे बड़ा मॉन्‍टेसरी स्‍कूल है। वो है लखनऊ का सिटी मोन्‍टेसरी स्‍कूल, जिसमें विद्यार्थियों की संख्‍या लगभग 26000 है।

केले का सर्वाधिक निर्यात
विश्‍व में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्‍थान पर ब्राजील है।

दूध का उत्‍पादन
भारत में विश्‍व का सर्वाधिक उत्‍पादन किया जाता है।

लाल रंग शुभ
भारत में लाल रंग को शुभ माना जाता है, विवाह और अलग अलग अवसरों पर इसी रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

शाकाहार:
भारत में शाकाहारियों की संख्‍या विश्‍व में सर्वाधिक हैं।

सर्वाधिक पर्वत श्रंखलाएं
भारत के हिमालय स्थित है। इसके अलावा यहां पर पर्वत श्रंखलाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।

सबसे ज्‍यादा श्रद्धालु
तिरूपति स्थित विष्‍णु मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्‍यादा श्रद्धालु आते हैं। यहां वेटिकन और मक्‍का से भी श्रद्धालु आते हैं।

सबसे पहला मकबरा
दुनिया में शायद कुछ लोगों को पता होगा कि दुनिया में सबसे पहला मकबरा भारत में ही बनाया गया था। यहां कब्र शाहजंहा ने हुमायूं के लिये बनाया गया था हालांकि उसके बाद उनकी पत्‍नी और अन्‍य मुगल खानदान के लोगों को भी यहीं दफनाया गया।

धार्मिक संग्रह
हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में कुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां धर्म के नाम पर सबसे ज्‍यादा लोगों आते हैं।

बृहादेश्‍वर मंदिर
बृहादेश्‍वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।

सबसे ऊंचा क्रिकेटमैदान
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्‍टेडियम हिमाचल प्रदेश में है। ये स्‍टेडियम समुद्र तल से 1317 मीटर उपर बना है।

सबसे बड़ा लोकतंत्र
दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्‍यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।

सोना खरीदने में भारत सबसे आगे
दुनिया में सोना खरीदने के मामले में भारत सबसे आगे है। सोने को भारत की संस्‍कृति का सबसे अहम भाग माना जाता है चाहें वो उपहार के तौर पर हो या फिर किसी शादी समारोह में प्रयोग में लाया जाना हो।

विभिन्‍न विचारधारा
भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्मां के लोग एक साथ रहते हैं। हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म इन सबका जन्‍म भारत में ही हुआ था।

हिंदू:
भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्‍यादा है। सबसे ज्‍यादा त्‍योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।

भारत में सबसे ज्‍यादा मस्जिद
दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्‍यादा मस्जिद हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम आबादी में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।

भारत में ही उत्‍पन्‍न हुआ
सांप और सीढ़ी का यह अनोखा खेल भी हमारे भारत में ही उत्‍पन्‍न हुआ था। इसके खेल के पीछे भलाई और दुराचार कि शिक्षा छुपी हुई है।

लूडो
भारत में पचीसी का जन्‍म 6 वीं शताब्दी में हुआ था। आप को यह जान कर हैरानी होगी कि इस खेल के चित्र के सबूत अजंता की गुफाओं में आज भी मौजूद हैं। यह खेल भारत के मुगल सम्राटों द्वारा बहुत पसंद किया जाता था।

गणित
ट्रिगनोमे‍ट्री, कैल्क्यलस और बीजगणित के लिये भारतीयों ने उल्‍लेखनीय योगदान दिया है। भारत में ही 100 ईसा पूर्व में दशमलव प्रणाली का आविष्‍कार किया गया था।

चिकित्सा प्रगति
भारत में लगभग 2,600 साल पहले सुश्रुत द्वारा सर्जरी की जाती थी। इन्‍होनें आयुर्वेद विकसित की है और कई जटिल सर्जरी और ऑपरेशन का रिकॉर्ड बनाया है।

SHRI

Leave a Reply

Be the First to Comment!

Notify of
avatar
497

wpDiscuz